वैदिक मंत्रोच्चार के साथके साथ खोल दिए गए माता के कपाट भक्तों का उमड़ रहा सैलाब!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

:नालंदा में शनिवार को शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा पंडालों के पट खोल दिये गये। पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गये। यह नजारा जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में बने पूजा पंडालों में दिखा। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गे के सप्तम रूप कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गयी। पट खुलने के साथ ही शेर पर सवार माता रानी के विभन्नि रूपों के दर्शन को श्रद्धालुओं का सैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा। कहीं कंबोडिया का मंदिर तो कहीं 300 मीटर गुफा से होकर श्रद्धालु श्री राम मंदिर पँहुच रहें हैं। आदिवासी समाज के रहने वाले लोगों की झलक और चंद्रयान थ्री की भी इस बार श्रद्धालु पूजा पंडाल के रूप में देख सकेंगे।
बता दें कि बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर स्थित नाला रोड में जहां राम मंदिर का आकृति दिखाई गई है। वहीं आशा नगर मे कंबोडिया के बौद्ध मंदिर आकृति वाला पंडाल बनाया गया है। इसी प्रकार जलालपुर मोहल्ला में चंद्रयान-3 का आकृति और मोहद्दीनगर में आदिवासी समाज की संस्कृति की दिखाया गया है। जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेला को देखते हुए खुद जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एसपी अशोक मिश्रा रात में ग्रस्त करते दिखे।

बाइट।शशांक शुभंकर डीएम
बाइट।सुनील कुमार स्थानीय

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment