रिपोर्ट :- रवि शंकर अमित!
पटना जिले के मोकामा प्रखंड अंतर्गत मरांची थाना से दादा पोते के डूबने की दुःखद खबर सामने आई है, पुलिस सूत्रों और ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बादपुर गाँव निवासी मुन्ना सिंह अपने पोते हरिओम जी के साथ महाअष्टमी पर गंगा स्नान को गए थे, इसी दौरान पानी में तेज धार होने के कारण नहाते हुए पोता गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा जिसे बचाने को लपके दादा मुन्ना सिंह की भी डूबकर मौत हो गई, वहीं पोता हरिओम जी भी डूब गया, मरांची पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी तो थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राघवेंद्र नारायण को सूचना दी, थानाध्यक्ष ने वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए सब इंस्पेक्टर अमित कुमार को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा, जहाँ गौतखोरों और ग्रामीणों की मदद से दादा मुन्ना सिंह का शव रामपुर डुमरा पंचायत के सामने मिसरिया बाबा गंगा घाट पर बरामद हो गया, जबकी पोता हरिओम के शव की तलाश एसडीआरएफ की टीम कर रही है! उल्लेखनीय है की मृतक मुन्ना सिंह के पुत्र और हरिओम के पिता भोज सिंह की भी काफ़ी पहले ही सड़क हादसे में मौत हो चुकी है, हरिओम उनके घर का एकलौता चिराग था, दोनों के मौत से ईलाके में हाहाकार मच गया है, वहीं लोगों के जुबान पर एक ही बात है की बेचाड़ी विधवा हरिओम की माँ अब किसके भरोसे जियेगी? ईधर पुलिस पोते के शव को ढूंढ़कर दोनों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में लगी है, उधर इस हादसे ने दुर्गा पूजा के रंग को पुरे ईलाके में फीका कर दिया है!




