अवैध बालू खनन में भारी गोलीबारी एक की मौत 3 जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट :- आशुतोष पांडेय

भोजपुर जिले में एक बार फिर से अवैध बालू उत्खनन को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चांदी थाना क्षेत्र के खन गांव में आज अवैध उत्खनन को लेकर दो गुटों के बीच कहा सुनी हुई और मामला गोलीबारी तक जा पहुंचा ।जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं एक पक्ष के तीन लोगों को गोली लगी है। जिनका इलाज आर के एक निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है ।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिले के दो कुख्यात गुटों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है ।हालांकि घटना के तुरंत बाद एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए और छानबीन में जुट गए। हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं चांदी थाना में मृतक के परिजनों के बयान पर नामजद मामला दर्ज कर लिया है घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। 
बाईट/-चंद्र प्रकाश(ए एस पी भोजपुर) 
बाईट/-डॉ विकाश सिंह(चिकित्सक आरा सदर अस्पताल)

Join us on:

Leave a Comment