महंगाई के खिलाफ जन अधिकार पार्टी की महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय पर दिया एक दिवसीय धरना!

SHARE:

रिपोर्ट धर्मेंद्र पांडेय:

दरभंगा। जन अधिकार पार्टी के महिला मोर्चा दरभंगा के द्वारा बढ़ती महंगाई एवं पेट्रोल डीजल और गैस की मूल्य में लगातार हो रहे बेतहाशा वृद्धि को लेकर आज दरभंगा के समहरणालय स्थित धरना स्थल पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक दिवसीय धरना दिया जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं कार्यकर्ता पहुंचकर जम के केंद्र सरकार के खिलाप नारेबाजी किया ।

वही पत्रकारों से बात करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना को लेकर लगे लॉकडाउन ने सभी जिंदगी की बर्बाद कर रख दिया है और ऊपर से महंगाई की मार ने सभी लोगो की कमर तोड़कर रख दिया है। महंगाई की मार में सबसे ज्यादा मध्यवर्गी तथा गरीबी रेखा के लोग प्रभावित हो रहे है।जिसके चलते आम लोगो को घर चलाने में काफी परेशानी हो रही है। मोदी के कार्यकाल से कोई भी व्यक्ति खुश नही है। चाहे बुजुर्ग हो, युवा हो या फिर महिला हो। वही उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो भाजपा के लोग कहते थे कि देश 70 साल पीछे चला गया है। लेकिन वर्तमान स्थिति में लगता है कि इनके शासन काल मे देश 70 साल से पीछे चला गया है।

Join us on:

Leave a Comment