नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म गांव के ही एक युवक ने चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया। घटना गुरवार 01 जुलाई की है। गांव के ही बिपिन यादव पर आरोप लगा है। घटना के वक्त पीड़िता घर में अकेली थी। हद तो ये कि पीड़िता ने बात सार्वजनिक की और आरोपित के परिजनों से शिकायत करने पहुंची तो उसे वहां भी दुत्कार मिला। प्राथमिकी न करने का दवाब बनाया गया। लेकिन, शुक्रवार को पीड़िता थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पीड़िता के अनुसार वह गुरुवार के दिन घर में अकेली थी। इसी दौरान बिपिन घर में घुस गया और चाकू की नोंक पर जबरन दुष्कर्म किया। बाद में विरोध करने और घर जाकर युवक के परिजन से इसकी शिकायत की तो दुष्कर्मी के पिता विशो यादव एवं माता सुनैना देवी द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। बात फैली तो गांव स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। लेकिन पीड़ित पक्ष दवाब में नहीं आए और शुक्रवार को थाना पहुंच गए। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष कुमार राजीव रंजन सिंह ने बताया कि पोक्सो एक्ट व अन्य संबंधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लड़की को चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल नवादा भेजा गया है। कोर्ट में 164 के तहत बयान भी दर्ज करवाया जाएगा। फिलहाल किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।




