आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया: कांग्रेस का पेट्रोलियम पदार्थों सहित और महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट:-निभाष मोदी!

भागलपुर। कचहरी चौक , भागलपुर पेट्रोल टंकी पर पेट्रोल , डीजल, घरेलू गैस, सरसों तेल और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के द्वारा हल्लाबोल विरोध प्रदर्शन किया गया और साथ ही केंद्र व राज्य की सरकार को खूब कोसा। आज के इस हल्लाबोल कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस विधायक दल के नेता और भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस दल के कई नेता व कार्यकर्ता वर्तमान सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन करते दिखे। सबों ने जमकर नारेबाजी की।

भागलपुर विधायक अजीत शर्मा का कहना हुआ कि केंद्र व राज्य की सरकार गूंगी व बहरी सरकार होते चली जा रही है, लूट खसोट की सरकार बनती चली जा रही है। पेट्रोल ,डीजल ,घरेलू गैस के दाम आसमान छू रहे हैं और तो और सरसों के तेल में तो दोहरी शतक लगा ली है और वर्तमान सरकार नींद में सोई हुई है । आम लोगों से जितना भी टैक्स हो रहा है वह पेट्रोल डीजल घरेलू गैस जैसे जरूरी सामानों पर ही लिया जारहा है।आखिर उन्हें इतनी महंगाई क्यों नहीं दिखती । लोग महंगाई से त्रस्त व परेशान हैं।घरेलू सरसों तेल लगभग दोसौ के पार हो गया है ।लोगों को अब खाने पर भी आफत हो गई है ।बहरहाल देखना यह है की केंद्र व राज्य की सरकार कब नींद से जगती है ।अगर अभी नहीं जगी तो जनता उसे गद्दी से उतार कर ही दम लेगी। इस हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में कांग्रेस के भागलपुर जिला अध्यक्ष प्रवेश जमाल के अलावा कई लोग मौजूद थे

Join us on:

Leave a Comment