शराब बंदी वाले बिहार में शराबी का देखें हाई वोल्टेज ड्रामा!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत कुमार, नेहा कुमारी

बेगूसराय में शराबबंदी के बीच एक युवक शराब के नशे में पहले बीच सड़क पर फिर सदर अस्पताल में ना सिर्फ हाईवोल्टेज ड्रामा किया बल्कि बिहार सरकार और पुलिस को जमकर गालियां दी। गिरफ्तार शराबी पहले भी कई बार शराब पीने के आरोप में जेल जा चुका है। इस दौरान शराबी ने पुलिस के संरक्षण में शराब बेचने की बात कहते हुए हर जगह शराब मिलने की बात कहते हुए गाली देते रहा। दरअसल सिंघौल थाना अंतर्गत उलाउ शर्मा टोला निवासी रामविलास शर्मा का पुत्र संजीत शर्मा को शराब के नशे में नगर थाना पुलिस ने ट्रैफिक चौक से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि यह युवक दिनभर शराब पीकर सड़क पर हंगामा कर रहा था। आने-जाने वाले रिक्शा चालकों से भी लड़ाई झगड़ा एवं रोड पर नौटंकी कर रहा था।नगर थाना के पास एक रिक्शा चालक से भी उलझ गया लेकिन किसी तरह शराबी को वहां से स्थानीय लोग भगा दिए लेकिन सूचना मिलते ही नगर थाने ने इस शराबी युवक को ट्रैफिक चौक से गिरफ्तार कर लिया है और उसे मेडिकल जॉच के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल लाया। सड़क पर हंगामा करने के बाद शराबी युवक सदर अस्पताल में हंगामा करता रहा। शराबी युवक ने बताया कि हर जगह शराब मिल रहा है इसलिए लोग पीते हैं। बिहार सरकार और पुलिस को गाली देते हुए कहा कि पुलिस रुपया लेकर शराब हर जगह बेचवाने का काम करती है। शराब बेचने वाले को पुलिस नहीं पकड़ती है। शराब बंदी नहीं है हर जगह शराब मिल रहा है इसलिए पिया है। अब सवाल उठता है कि शराब बंदी के इतने दिनों के बाद शराब पीकर युवक सरेआम बीच सड़क पर हंगामा किया बल्कि पुलिस को गाली दे रहा है जो शराब बंदी की पोल खोल रहा है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसे शराबियों के नजर रखी जा रही है किसी भी तरह का हरकत करते पकड़े जाएंगे तो जो विधि संवत कार्रवाई होगा वह कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शराबी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
बाईट- शराबी युवक

Join us on:

Leave a Comment