रिपोर्ट:-निभाष मोदी!

भागलपुर। जिलाधिकारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लंबित नीलाम पत्र वाद के निष्पादन की दिशा में की गई कारवाई की विस्तृत समीक्षा की गई एवं निर्देश दिया गया कि सभी स्तरों पर लंबित नीलाम पत्र वाद से संबंधित मामलो के निष्पादन की दिशा में अविलंब यथोचित कारवाई की जाए। विस्तृत समीक्षा क्रम में यह पाया गया की अंचल स्तर पर क्रमश:नवगछिया में चार,बिहुपुर में दो,खरिक में एकतालिश,नारायणपुर में एकासी,जगदीशपुर में दो सौ सैतीश,नाथनगर में अंठानवे जबकि प्रखंड स्तर स्तर पर सबौर में तीस,कहलगांव में तीन सौ छियासी,सुल्तानगंज में एक सौ अरसठ नीलाम पत्र से संबंधित मामले लंबित है।

साथ ही जिला एवं अनुमंडल स्तर पर भी अनेकों मामले समीक्षा क्रम में लंबित पाए गए है।तदनुसार सभी संबंधित पदाधिकारियों यथा:सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी,अन्य जिला स्तरीय नीलाम पत्र पदाधिकारी,अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को संबंधित बैंको से समन्वय स्थापित करते हुए लंबित नीलाम पत्र वाद के निष्पादन की दिशा में अविलंब ठोस कारवाई का निर्देश दिया गया है।संबंधित बैंको से नीलाम पत्र वाद के निष्पादन में सहयोग की अपेक्षा की गई है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षात्मक बैठक के दौरान सभी नीलामपत्र पदाधिकारियो को वर्तमान माह में बकायेदारों से अधिकाधिक ऋण वसूली के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर अभियान के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।




