शराबबंदी की ऐसी तैसी: एक ट्रक में 475 कार्टून विदेशी शराब बरामद!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:

बेगूसराय में शराबबंदी के वाबजूद लगातार शराब तस्कर ट्रक से शराब की बड़ी खेप ला रहे हैं हालांकि पुलिस समय-समय पर शराब की बरामदगी भी कर रही है। एक बार फिर उत्पाद विभाग की टीम ने 475 कार्टून विदेशी शराब से लदी एक ट्रक को जप्त किया है। दरअसल उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि रमजानपुर और बहादरपुर के बीच एनएच किनारे एक ट्रक पर शराब रखी हुई है इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर ट्रक को जप्त किया तो ट्रक से भूसी लोड बोरे के नीचे शराब छुपा कर लाई गई थी ।

हालांकि इस दौरान ट्रक पर ना तो चालक था ना ही कोई शराब तस्कर। बरामद शराब हरियाणा निर्मित बताई जा रही है जबकि ट्रक बिहार नंबर की है । फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम जब्त ट्रक से बरामद कागजात के आधार पर मामले की जांच कर रही है। बरामद शराब की कीमत 50 लाख रुपए बताया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment