रिपोर्ट:- धीरज शर्मा

भागलपुर। बिहार में वैश्विक महामारी में अपनी जान की परवाह किए बिना नगर निगम के सफाई कर्मियों ने लोगों तक सेवा देती रही लेकिन सफाई कर्मियों ने जिन दो वक्त की रोटी के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की वही मजदूरी को उनका हक नहीं मिलने से नगर निगम परिसर में उसने आक्रोश भी जताया , सफाई कर्मचारी संघ ने 2 सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में घेराबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया ।

मीडिया को जानकारी देते हुए सफाई कर्मी ने बताया कि हमारी वेतन कभी भी समय पर नहीं दी जा रही है साथ ही मजदूर यूनियन का कहना हुआ कि हम 30-40सालों से यहां काम कर रहे हैं लेकिन हमलोगों को ईपीएफ का पैसा नही मिला, सब बड़े अधिकारी खा लेते हैं इतना ही नहीं छठा वेतन आयोग के तहत मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है, पैसा लेकर बहाली किया जाता हैं, वेबजह काम से निकाल दिया जाता है, फिर पैसा लेकर काम पर रख लिया जाता है यह कैसा माहौल बनता जा रहा है नगर निगम का। ये मनमानी नही चलेगी। यह सारी चीजों को लेकर सारे विषयों को लेकर मजदूर संघ ने, सफाई कर्मी संघ ने नगर निगम में हल्ला बोल प्रदर्शन किया और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक यह प्रदर्शन उनका जारी रहेगा।




