जन जन तक योजनाओं को पहुंचा रहा है डाक विभाग: अनिल कुमार!

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट:

नवादा। नवादा डाक प्रमंडल के सभाकक्ष में कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार द्वारा कोरोना काल के दौरान किये गए कार्यों को देखते हुए समाजसेवियों, पत्रकार बंधुओं एवं डाक विभाग के अधिकारयों एवं कर्मचारयों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डाक महाध्यक्ष श्री कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान डाक विभाग द्वारा कोरोना महामारी के दौरान किये गए सामजिक कार्यों के साथ-साथ डाक विभाग में निरंतर जुड़ रहे नये–नये योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया। श्री कुमार ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से भी कोरोना महामारी के दौरान गाँव गाँव तक जाकर लोगों के घरों में जाकर सेवा दिया गया। उन्होंने कहा कि जब लोग घर से निकलने से डर रहे थे, तब हमारे डाक विभाग के प्रत्येक कर्मचारी दिन रात काम कर रहे थे।

अब जब कोरोना महामारी की रफ़्तार काफी हद तक कम हो चुकी है, तब भी हम सभी को उसके बचाव के नियमो का पालन करना चाहिये। श्री कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में डाक विभाग में कई प्रकार के नई–नई योजनाओ को लाया गया है जिसका सीधा–सीधा फायदा आम जनता को मिल रहा है। नवादा डाक मण्डल के सभी डाकघरों में भी इस प्रकार के कई योजनाये चल रही है, जैसे डाकघरों में अब कॉमन सर्विस सेंटर का खुलना, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से आधार कार्ड का बनना, दो पहिया, चार पहिया एवं अन्य गाड़ियों का इन्स्योरेंश किया जाना वो भी मात्र कुछ ही मिनटों में। कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से अब लोग डाकघर से ही सभी प्रकार के बिल जमा कर सक रहे है, चाहे बिजली का बिल हो, D2H का रिचार्ज, एलआईसी का प्रीमियम जमा करना हो, किसान सम्मान निधि का कार्ड बनाना हो, इस प्रकार के 110 प्रकार की योजनाओ को कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से डाकघर लोगों को सुबिधा प्रदान कर रहा है। अभी हाल के दिनों में नवदा डाक प्रमंडल ने एक ही दिन में लगभग 700 ट्रांजैक्सन कर पुरे बिहार में कीर्तिमान स्थापित किया एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के डाइरेक्ट मनी ट्रांसफर (DMT) के द्वारा एक ही दिन में 4400 से भी अधिक ट्रांजैक्सन रकम 24 लाख रूपये का किया गया। इसके अलावे बिहार में ही नहीं पुरे भारत में भी एक दिन में सबसे अधिक ट्रांजैक्सन करने का कीर्तिमान स्थापित किया। डाक महाध्यक्ष श्री कुमार ने इसके लिए डाक अधीक्षक नवादा शिवशंकर मण्डल एवं पूरी टीम को बधाई दिया। कार्यक्रम के दौरान श्री कुमार द्वारा कोरोना काल में किये गए सामजिक कार्यों के लिए भी कई लोगों को सम्मानित किया गया। नवादा डाक मण्डल को एक्सेल्लेंस अवार्ड, नालंदा डाक मण्डल को आउटस्टैंडिंग परफोर्मेंस, भागालपुर मण्डल को स्टार परफोरमर के आवार्ड दिया गया। इस दौरान डाक महाध्यक्ष ने नवादा जिले के कई समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जिसमें श्रवण वर्णवाल, राहुल वर्मा, श्री अमित कुमार, मनमोहन कृष्ण , जीतेन्द्र प्रताप, कैलाश विशकर्मा, सुबोध लाल, रेशमा सिन्हा छत्रपति शिवाजी संसथान, अशोक यादव जिला परिसद नारदीगंज, श्री पंकज साव , डाक्टर विमल प्रसाद सिंह एवं श्रीमती लोपामुद्रा स्वाई, को कोरोना के दौरान किये गए समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया तथा प्रतिक चिन्ह दिया गया। कोरोना महामारी के दौरान किये गए सामजिक कार्यों, लोगों तक सेवा पहुँचाने के लिए डाक विभाग के भी अधिकारियों धीरेन्द्र कुमार धीरज सहायक डाक अधीक्षक नवादा, नीरज चौधरी सहायक डाक अधीक्षक, शेखपुरा, अभिषेक कुमार, डाक निरीक्षिक, पोस्टमॉस्टर जनरल कार्यालय पटना, मनोरंजन कुमार, डाक निरीक्षिक नवादा, रामशीष कुमार, डाक निरीक्षिक हिसुआ, श्री रंजित कुमार, शिकायत निरीक्षिक नवादा, रामजी राय, सुरेन्द्र झा, संतोष कुमार, डाक निरीक्षिक नालंदा, ब्रिज किशोर, मैनेजर, IPPB नवादा को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर
जीतेन्द्र कुमार, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव नवादा भी मौजूद थे। साथ ही साथ चंचल कुमार, पोस्टमॉस्टर, गौरी शंकर, भीमसेन,रामकृष्ण प्रसाद, अभिषेक कुमार, डाक सहायक तथा मुकेश कुमार, अरविन्द कुमार, शम्भू सिंह डाक अधिदर्शक, सोनू कुमार एवं मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment