भक्ति के साथ प्रतिमाओं और पंडालों के भव्यता की भी लगी होड़!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार

दुर्गा पूजा को लेकर जहानाबाद जिले में श्रद्धालुओं की उत्साह धीरे-धीरे चरम पर पहुंचता जा रहा है। जिला मुख्यालय से लेकर आसपास के इलाके में कई जगहों पर पूजा पंडालो का निर्माण के साथ-साथ मां दुर्गा के प्रतिमा निर्माण का कार्य अंतीम रूप देने में कलाकार जुटे हुए हैं ‌जिला मुख्यालय में एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है पूजा पंडालो में स्थापित की गई कलश की पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। कलश स्थापना से ही पूजा पंडालों में आकर्षण बढ़ गया है ।पंडालो को कलाकार अंतिम रूप देने के लिए दिन-रात लगे हुए हैं। इसी प्रकार से विभिन्न पूजा पंडालो में मां दुर्गा के प्रतिमा की स्थापना करने के लिए प्रतिमा बनाने वाले कलाकार भी अंतिम रूप प्रतिमा को देने में जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं काभी कहना है कि इस बार एक से बढ़कर एक पंडाल बनाए जा रहे हैं कहीं चंद्रयान का रूप पंडाल को दिया जा रहा है तो कहीं भव्य देवी मंदिर का रूप दिया जा रहा है। इस बार दुर्गा पूजा में कई जगह पर प्रतिमा भी एक से बढ़कर एक बनाया जा रहे हैं ।सप्तमी आते हैं मां दुर्गा का पट खुल जाएगी और विजयादशमी के दिन भारी भीड़ श्रद्धालुओं के विभिन्न पूजा पंडालो में लगती है।

बाईट -श्रद्धालु

Join us on:

Leave a Comment