रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा
बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर बड़हिया में दो महिला चोर को गिरफ्तार किया गया।महिला चोर की पहचान नालंदा के हरनौत के गरभुचक के सुरेंद्र बिंद की पत्नी मंजू देवी एवं तेलवर वनगच्छा के सुवर्धन बिंद की पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है। रिश्ते में दोनों महिला समधन है।मंगलवार को मंदिर परिसर में चार महिलाओं के जेवरात चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार रहने के कारण महिला श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी।उसी दौरान भीड़ में उक्त दोनों महिला मंदिर परिसर में महिला श्रद्धालु के जेवरात पर हांथ साफ कर रही थी।हालांकि उसके पास चोरी का जेवरात भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला चोरों का एक गिरोह बड़हिया में मेला के दौरान चोरी करने की नीयत से आई हुई है। यह गिरोह पहले भी इलाके के मंदिरों में पूजा के दौरान चोरी करती थी। मंदिर में मेला के दौरान बार बार वेश बदलकर महिला श्रद्धालुओ के जेवरात चोरी करती है।दोनो महिला की पहचान मंदिर में लगे सीसी टीवी कैमरा के फुटेज पर पहचान की गई ही।इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला पर केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। महिला चोर के गिरोह की पहचान की जा रही है।
[




