पटना-बड़े शहरों की तर्ज पर बाढ़ में भी गरबा और डांडिया की मची है धूम!

SHARE:

:-रवि शंकर अमित!

गरबा और डांडिया की तैयारी जोरों पर

बड़े शहरों की तर्ज पर बाढ़ में भी गरबा और डांडिया की धूम मची है!
दूर्गा पूजा आते ही डांडिया और गरबे की तैयारी जोर शोर से शुरू हो जाती है।
कुछ ऐसी ही तैयारी बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना के नजदीक देखने को मिली ज़ब हाथो में डांडिया लिए तेज संगीत और डांडिया की आवाज पर थिरकते हुए जोर शोर से प्रैक्टिस किया जा रहा है।वंदना इवेंट द्वारा आयोजित इस डांडिया और गरबा का आयोजन 19से21अक्टूबर तक किया जाएगा, जहां लोग अपने परिवार के साथ हाथो में डांडिया लिए हुए थिरकते हुए नजर आएंगे।अभी तक ऐसा आयोजन बड़े शहरों में देखने को मिलता था पर अब बाढ़ के लोगो में भी इसको लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।प्रैक्टिस करने वाली लड़कियों खूब जोश से डांडिया की प्रैक्टिस करते नजर आ रही है।
बाइट :- स्थानीय

Join us on:

Leave a Comment