पूर्व मंत्री रामधनी सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

SHARE:

रवि शंकर शर्मा (अमित)

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पटना, 17 अक्टूबर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री रामधनी सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उन्होंने बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था । उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व मंत्री स्व० रामधनी सिंह जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा ।

मुख्यमंत्री ने स्व० रामधनी सिंह जी के पुत्र श्री उदय प्रताप सिंह से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें