रिपोर्ट – निभाष मोदी
गंगा स्नान के दौरान 30 वर्षीय युवक का पैर फैसला और नदी की तेज धार में जाने से हुई मौत, परिजनों का रो रो कर है बुरा हाल
भागलपुर,आज शारदीय नवरात्रा के पहले दिन गंगा घाट में नहाने वालों की भीड़ उम्र पड़ी थी इसी दरमियान गंगा स्थान करने के दौरान एक तीस वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर दियारा क्षेत्र के दारापुर गंगा घाट की है। वही इस गंगा घाट पर ही दो युवकों को स्थानीय लोगों ने डूबने से बचाया। डूबे हुए युवक की पहचान हुसैनाबाद के रहने वाले राजकुमार साह के इकलौते पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है। वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।





