नालंदा- सदर डीएसपी के नेतृत्व में गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट :- ऋषिकेश कुमार!

नालंदा :लहेरी थाना पुलिस ने रविवार को लहेड़ी थाना क्षेत्र के राजगीर मोड़ के पास एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर की पहचान संतोष कुमार के रूप में की गई है। सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा लेकर बिहार शरीफ शहर में प्रवेश करने वाला है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने राजगीर मोड़ के पास वाहन चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान तस्कर ने बताया कि वह समस्तीपुर से गांजा लेकर बिहार शरीफ में सप्लाई करने जा रहा था। उसके पास से 1.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।तस्कर के खिलाफ लहेरी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

बाइट।नरूल हक डीएसपी सदर

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment