मोकामा- क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे गोवंश को पुलिस ने किया जब्त,पहुँचाया श्री कृष्ण गौशाला!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के दौरान राजेंद्र सेतु से गोवंश से भरा एक पिकअप जप्त किया गया है जिसमें कुल 15 गोवंश को क्रूरता और निर्ममतापूर्वक लाद कर ले जाया जा रहा था,इसी दौरान सघन वाहन चेकिंग कर रही थानाध्यक्ष निधि कुमारी और उनकी टीम ने जब उसकी तलाशी लेनी चाही तो तस्कर कूद कर भागने में कामयाब रहे, हालांकि पुलिस ने पिकप को जप्त कर लिया,और जब उसकी तलाशी ली तो उसमें कुल सात गाएँ और आठ बच्चे थे जिसे श्री कृष्ण गौशाला मोकामा भेजा गया, जहाँ एक बच्चे की मौत हो गई है,अन्य का इलाज सरकारी डॉक्टर की टीम कर रही है,उसके चारे का भी इंतजाम गौशाला और पुलिस की टीम के द्वारा मिलकर किया जा रहा है, दरअसल सहायक पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के निर्देश पर इन दिनों बाढ़ अनुमंडल में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी दौरान राजेंद्र सेतु से गोवंश की बरामदगी की गई, एसपी भारत सोनी के निर्देश पर उसे श्री कृष्ण गौशाला मोकामा पहुंचा दिया गया है जहां गोवंशो का इलाज जारी है!

Join us on:

Leave a Comment