मोकामा-लोजपा (रामविलास) गुट के प्रदेश महासचिव राजेंद्र पासवान का निधन

SHARE:

:- रवि शंकर अमित

मोकामा,लोजपा रामविलास पासवान गुट के प्रदेश महासचिव राजेंद्र पासवान का शनिवार की तड़के पटना के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।वे बासथ साल के थे।शुक्रवार की रात नौ बजे लोजपा नेता को सीने में दर्द हुआ,जिसके बाद परिजन मोकामा रेफरल अस्पताल ले गए।हालत दयनीय होने पर चिकित्सकों ने पटना रेफ़र कर दिया।पटना के मेदांता अस्पताल में चिकित्सकों ने लोजपा नेता को बचाने की पूरी कोशिश की,लेकिन तड़के उनका निधन हो गया।दो साल पूर्व राजेंद्र पासवान ने स्टेट बैंक की बेगूसराय शाखा से मैनेजर पद से अवकाश ग्रहण किया था।वैसे तो लोजपा नेता का रामविलास पासवान से गहरा जुड़ाव रहा,लेकिन सेवा से अवकाश लेते हुए वे पार्टी में शामिल हो गए।महासचिव पद पर रहते हुए पार्टी की सांगठनिक विस्तार में अहम योगदान दिया।मरहूम राम विलास पासवान और चिराग पासवान का कई बार राजेंद्र पासवान के घर पर आगमन भी हुआ था।वे बाबा चौहरमल महोत्सव से भी जुड़े रहे।इनके निधन के बाद मोकामा में शोक की लहर दौड़ गयी है।पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह,लोजपा नेता सूरजभान सिंह,मुखिया संघ के अध्यक्ष शशिशंकर शर्मा,मोकामा नगर कार्य पालक पदाधिकारी मुकेश कुमार भाजपा नेता ललन सिंह,जिला प्रवक्ता दिलीप कुमार,नरेश साव,कांग्रेस नेता विनोद रजक समेत तमाम सियासी दलों के नेताओं ने राजेंद्र पासवान के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि वे जिंदादिल इंसान थे।राजेंद्र पासवान के निधन पर मोदन गाछी मोहल्ला में लोगों के घर चूल्हे नहीं जले।बड़ी संख्या में लोग पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर रहे हैं।रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Join us on:

Leave a Comment