रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!
लखीसराय। बड़हिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़हिया स्टेशन पर छापेमारी कर 22 बोतल विदेशी शराब 06 केन वीयर,एक पिस्टल,एक मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान बड़हिया थाना क्षेत्र के वार्ड नं०-05 रामचरण टोला निवासी संजय सिंह का पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि बड़हिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना -झाझा ईएमयू ट्रेन से शराब की खेप दुर्गा पूजा में खपाने के लिए पटना से लाया जा रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने बड़हिया स्टेशन पर से धंधेबाज को गिरफ्तार किया। तलाशी के क्रम में धंधेबाज अजीत कुमार के पास से लोडेड पिस्टल भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार धंधेबाज से पूछताछ कर जब्त मोबाइल से अन्य लोगों की गिरफ्तारी में जुटी है।
बाइट – चंदन कुमार, थानाध्यक्ष, बड़हिया।




