रिपोर्ट – उज्जवल प्रिंस
कटिहार जंक्शन बनाता जा रहा शराब कारोबार का अवैध अड्डा । बिहार का कटिहार रेलवे जंक्शन जितना महत्वपूर्ण रेलवे मार्ग के लिए है ठीक इतना ही अब नशीले पदार्थ के अवैध कारोबार के लिए भी होता जा रहा है । विशेष कर बिहार में जबसे शराब बंदी की गई है तबसे कटिहार रेलवे जंक्शन मानो सबसे महत्वपूर्ण रूट हो गया है शराब तस्करों के लिए इसकी सबसे ख़ास बात यह है कि कटिहार जिला चारों तरफ़ से किसी ना किसी राज्य के साथ हीं साथ पड़ोसी देश भी जुड़ा है । कटिहार के पास ही एक तरफ़ पश्चिम बंगाल राज्य तो वहीं दूसरी तरफ़ झारखंड राज्य तो वहीं पड़ोसी देश नेपाल भी कटिहार रेलवे रूट से सीधे-सीधे जुड़ी हुई है इसके साथ ही कटिहार रेलवे जंक्शन काफ़ी व्यस्त रेलवे जंक्शन है जिसे गेट वे ऑफ़ नार्थ-ईस्ट भी कहा जाता है । इसी विशेषता को शराब तस्कर अपना सबसे परफ़ेक्ट रूट मानता है और आए दिन कटिहार रेलवे पुलिस के गिरफ़्त में शराब तस्कर भी आ जाते है ।
सर्फ शराब ही नहीं बल्कि गंजा , स्मेक के साथ सभी प्रकार की नशीली दवाइयाँ भी कटिहार पुलिस के हाँथ लगती है ।
दूसरी तरफ़ रेलवे पुलिसकर्मी पर भी कई सवाल उठते रहती है कि आख़िर पुलिस इस अवैध कारोबारी के नेटवर्क को क्यू नही मज़बूती से नष्ट करती ! आख़िर सच क्या है ?




