कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। घर से खेलने निकले एक दस साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा में बस स्टैंड के समीप तालाब में डूबने से एक 10 वर्षीय बच्चे हाटा निवासी गोविंद गोस्वामी के पुत्र पवन कुमार की डूब कर मौत हो गयी। इस घटना की जानकारी शनिवार की सुबह उस समय हुई जब लोग तालाब के पास से गुजर रहे थे। वहीं बच्चा एक दिन पूर्व शुक्रवार को घर से खेलने निकला था। इधर शनिवार को घर की सूचना मिलने के बाद चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद बच्चे के शव को परिजनों को सौंप दिया। बच्चे की मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




