प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में भाकपा माले के द्वारा प्रेस मीडिया पर सत्ता प्रायोजित हमले की और न्यूज़ क्लिक के पत्रकारों के घर छापेमारी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भाकापा माले के जिला सचिव दिवाकर कुमार के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस तक प्रतिवाद मार्च निकाला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फुका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। माले नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार के द्वारा प्रेस मीडिया पर प्रायोजित ढंग से हमले किए जा रहे हैं हाल के दिनों में न्यूज़ क्लिक और उससे जुड़े जनपक्षीय पत्रकारों के घर छापेमारी की गई। कई पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया जो सरकार के तानाशाही रवैया है केंद्र सरकार के खिलाफ जो भी पत्रकार आवाज उठाती है या सवाल पूछता है उस पत्रकारों को टारगेट किया जाता है। माले नेताओं ने गिरफ्तार पत्रकारों की अविलंब रिहाई की मांग किया है। वहीं दूसरी और कहा कि जो मोदी के पक्ष में खबर चलते हैं उसे पर कोई कार्रवाई नहीं होती है पीएम केयर फंड में चीन से करोड़ों रुपया चंदा लिया गया इसलिए मोदी सरकार पर भी देशद्रोह और आतंकवादी धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए जिन पत्रकारों की गिरफ्तारी हुई है उनको रिहा किया जाए। इसको लेकर माले जिला मुख्यालय पर देश बचाओ संविधान बचाओ नारों के साथ प्रतिवाद मार्च निकाला है और प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध किया है।
बाईट- दिवाकर सिंह, जिला सचिव
बाईट- चंद्रदेव वर्मा, पूर्व जिला सचिव




