प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बिहार के अंदर शायद ही कोई दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अलग अलग हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। पहली घटना मंसुरचक थाना क्षेत्र मंसुरचक प्रखंड कार्यालय के निकट की है जहां टेंपू पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया जिससे अनियंत्रित होकर टेंपू गढ़े में पलटा गई जिससे टैंपो सवार एक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी बर्थडे पार्टी कर दलसिंहसराय से मंसूरचक घर लौट रहा था । घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंसूरचक थाना क्षेत्र के गणपततौल निवासी प्राइवेट शिक्षक बृज किशोर प्रसाद सिन्हा दलसिंहसराय अपने नाती का जन्मदिन मानाकर घर लौट रहे थे। इसी क्रम में मंसूरचक ब्लॉक से एक किलोमीटर पहले ही कुत्ते के झुंड की टेंपू पर हमला कर दिया, जिससे टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में बृज किशोर प्रसाद सिन्हा की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम कराया गया।जबकि घायलों का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। दूसरी घटना छौराही थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव की है जहां बाइक सवार पेड़ से टकराकर पानी भरे गड्ढे में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में परिजन ने बताया कि चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी 22 वर्षीय पुनिलाल पासवान अपने घर से गढ़पुरा मंदिर जा रहा था। इसी क्रम में छौड़ाही थाना क्षेत्र के पंसल्ला के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से पेड़ से टकरा गई। इससे बाद युवक सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गया। गड्ढे में पानी होने की वजह से उसकी डुबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है। तीसरी घटनाओं बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा पुल के पास की है जहां बाइकसवार ने महिला को ठोकर मार दि जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बछवारा थाना क्षेत्र के मुरली टोल निवासी 60 वर्षीय शिवनी देवी अपने घर से सब्जी लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान फतेहा पुल के पास एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बाईट- मृतक के परिजन
बाईट- मृतक के परिजन
बाईट- मृतक के परिजन




