मुखिया ने निजी कोष से कराया सड़क की मरम्मत!

SHARE:

टिंकु कुमार!

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के नामापुर पंचायत के सड़को पर चलना अपने जान को जोखिम में डालना लेकिन जिस किसी का घर है और खेत खलिहाल है उसे जाना मजबूरी बनता है इसी दौरान दर्जनों लोगों के गिर जाने से घायल हो गए और कई बार तो शादी में आये गाड़ी फास गई तो ट्रैक्टर से निकाला गया।इन सभी परेशानियों को देखते हुए गांव के मुखिया राम विनोद ठाकुर के द्वारा अपने निजी कोष से सड़क की मरम्मत कराई गई ताकि ग्राम वाशियो को चलने में परेशानी की सामना न करना पड़े। सड़को की मरम्मत में निजी कोष से 40 टेलर ईट 50 हजार का मिट्टी लगाया गया और सड़क अब चलने लायक बना दिया गया।

सड़क मरम्मत में लगभग डेढ़ लाख रुपया के निजी कोष से मुखिया द्वारा सड़क का मरम्मत करबाया गया।
वही ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर गाड़ी चलने लायक नहीं था पैदल भी लोग नही चल पाते थे, कितना गाड़ी फस गया, जिस पर मुखिया राम विनोद द्वारा ईद व मिट्टी गिरा कर सड़क को चलने लायक बनाया गया। लोगों को अब कीचड़ से निजात मिला और ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गई।मुखिया के द्वारा की गई सराहनीय कार्य पूरे पंचायत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Join us on:

Leave a Comment