रिपोर्ट- धीरज शर्मा

पटना में गार्ड की नौकरी करने वाला मृतक अपने दोस्त की शादी में शामिल होने आया था गांव!
भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के पैन गांव के हाई स्कूल के समीप एन एच 80 किनारे एक 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान तिलकपुर पश्चिमी टोला निवासी दीपक सिंह के रूप में हुई है। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान है।कयास लगाया जा रहा है कि मृतक के साथ लाठी डंडे के साथ मारपीट की गई है।जिस वजह से उसकी मौत हो गई है। कयास लगाया जा रहा है से कि युवक को कही और मारकर शव को गांव के गांव के सुनसान जगह जगह पर फेंक दिया है शनिवार को अहले सुबह ग्रामीण ने लावारिस अवस्था में शव देखा और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौक़े पर पहुँची और शव को बरामद किया।लावारिस शव की फ़ोटो इंटर्नेट मीडिया पर वायरल होने के बाद मृतक के स्वजन थाना पहुँचे और शव की शिनाख्त की।

दीपक के स्वजनो ने बताया कि, दीपक पटना में गार्ड की नौकरी करता था और अपने दोस्त विकास की शादी में शामिल होने तिलकपुर पहुँचा था। अगले पाँच तारीख़ को विकास की शादी होनी थी।बारात नवगछिया के तेतरी जाना था।घटना के बाबत मृतक के चचेरे भाई अमित सिंह ने बताया कि दीपक अपने तीन दोस्तों के साथ 1 दिन पूर्व शाहकुंड गया था। रात भर वापस नहीं लौटा परिजनों ने काफी खोजबीन किया। घटना की जानकारी मिलते ही सुलतानगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सब को अपने कब्जे में लेकर मृतक के पास पड़े मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दिया जिसके बाद परिजन ने रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज पहुंचकर की ।मृतक को पत्नी दीपा कुमारी और एक 5 वर्ष का पुत्र भी है फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है और पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।




