नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय बखरी अनुमंडल के 29 वें स्थापना दिवस पर अनुमंडल प्रशासन की ओर से स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान गुरुवार की सुबह प्रभात फेरी अंबेडकर चौक से निकलकर मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए अनुमंडल कार्यालय ढोल नगाड़े के साथ नारेबाजी कर पहुंचे।मौके पर एसडीएम सन्नी कुमार सौरव,सीडीपीओ चंदन कुमार, सीओ शिवेंद्र कुमार, बीडीओ महेशचंद्र,थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकास कुमार राय,मुख्य पार्षद गीता कुशवाहा, जिला परिषद अमित देव,प्रमुख शिवचंद्र पासवान, सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी,उप मुख्यपार्षद ज्ञानति देवी, उपप्रमुख रूबी देवी, पार्षद उमेश पाठक, पूर्व पंसस पंकज पासवान, कांग्रेस के नेता केदार केशरी, रेल यात्री संघ के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पंकज सिंह, जवाहर राय,बलराम कुशवाहा,अधिवक्ता गौरव कुमार, कुंदन कानू, तुफैल अहमद खान,पार्षद मंजू राम, गौशाला के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा, रामदयाल केशरी, राजू कुशवाहा, विद्यानंद ठाकुर,निशांत वर्मा, सुरेश सहनी, प्रिंस सिंह, सरोजनी भारती, केशव मिश्रा , संतोष गुड्डू, अब्दुल हलीम, गोपाल शर्मा, मो समीम के अलावे बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे वो लोग ने भाग लिया। वही दुसरी ओर स्थापना दिवस के मौके पर बसंत पुस्तकालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विचार गोष्ठी को एसडीएम सन्नी कुमार सौरव, आरएसएस के मनोरंजन वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी, पूर्व पार्षद सिधेश आर्य, बैजनाथ केशरी, केदार केशरी,जयशंकर जयसवाल, सुमन झा, अधिवक्ता गौरव कुमार, गौतम सिंह राठौड़ के अलावे विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने संबोधित किया। जबकि दोपहर में शकरपुरा उच्च विद्यालय मैदान पर बखरी बनाम शालीग्रामी के बीच फुटबॉल मैच खेला गया। अनुमंडल कार्यालय में स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
बाइट:- सन्नी कुमार सौरभ एसडीओ बखरी




