रिपोर्ट – प्रशांत कुमार!
बाइक चोर रंगे हाथ धराया, लोगों ने जमकर पीटा फिर पुलिस को सौंपा!
बेगूसराय सदर अस्पताल में मरीज के परिजन की मोटर साइकिल चोरी करते एक चोर को लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी घटना नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल परिसर की है। चोर युवक की पहचान सिंघौल थाना अन्तर्गत अमरौर निवासी मंटून महतो का पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई। अस्पताल सुरक्षा में तैनात गार्ड की सूझबूझ से मोटर साइकिल चोरी होने से बच गया और चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहने वाले प्राइवेट अमीन विशेश्वर अपनी बेटी का इलाज कराने सदर अस्पताल आए थे। जहां उनकी नजर एक युवक पर पड़ी । युवक मोटर साईकिल खोलने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने अस्पताल सुरक्षा में तैनात गार्ड और अपने पुत्र व अन्य लोगों के सहयोग से चोर युवक को पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से दो मास्टर चाभी बरामद हुआ। साथ ही एक मोबाइल बरामद हुआ। सदर अस्पताल परिसर में लगे लोगों का भीड़ ने चोर को जमकर लप्पर थप्पड़ और डंडों से जमकर पिटाई की गई। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी नगर थानाध्यक्ष रामनिवास को दी जिसके बाद नगर थाना से टाइगर मोबाइल प्रेम चंद,रवि कुमार,अमरदीप कुमार
सहित अन्य सदर अस्पताल पहुंच कर,पकड़ाए चोर युवक को पकड़ कर थाना लाया। बता दें कि आए दिन सदर अस्पताल से भी साइकिल,मोटर साइकिल चोरी की बात सामने आती रहती है थी। इसकी गिरफ्तारी से अस्पताल से बाइक व साइकिल चोरी पर रोक लगने की उम्मीद हो सकती है। क्योंकि जिले में इस चोर गैंग पुरी तरह से सक्रीय है । जिले में कई ऐसे लोगों का नाम चोर बता रहा था जिसका नाम अपराध से जुड़ा हुआ था। और चोर को जिला में कई लोगों का भी संरक्षण प्राप्त है। मालुम हो कि आए दिन शहर के विभिन्न जगहों से अक्सर बाइक चोरी की बात सामने रहती है। चोरों का हौसला इस कदर बढ़ा है कि चोर अब सड़क के अलावा घर और सरकारी कार्यालय से भी बाइक चोरी करने से बाज नहीं आते हैं। वही नगर थानाध्यक्ष द्वारा चोर युवक से गहन पूछताछ की जा रही है। सक्रिय चोर गैंग के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। जल्दी ही चोर के अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाइट: विशेश्वर , प्राइवेट अमीन, पीड़ित व्यक्ति




