कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। इग्नु में नामांकन के लिए आगामी 20 अक्तूबर को छात्र छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र नौकरी के साथ आगे की पढ़ाई के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर में सरदार वल्लभ भाई पटेल कालेज के इन्दिरा गांधी मुक्त विश्वविधालय यानी इग्नु के शिक्षार्थी सहायता केंद्र यानी लर्नर सपोर्ट सेंटर के अध्ययन केंद्र में ऑनलाइन आवेदन 20 अक्टूबर तक कर सकते है। जो छात्र किसी कारणवश कही भी प्रवेश नहीं ले पाये है, किसी तरह की नौकरी में हैं या कोई अन्य कोर्स भी करना चाहते हैं वो इग्नू के अध्ययन केंद्र से कर सकते है।
इसकी जानकारी देते हुए इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ अभिलाष नायक ने बताया कि सिर्फ तीन वर्षीय स्नातक और दो वर्षीय स्नातकोत्तर में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने छात्रों को प्रवेश के बाद मिलने वाली पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी दी और विज्ञान वर्ग स्नातक में अनूसूचित जाति और जनजाति छात्रों को प्रवेश लेने पर सिर्फ पंजीकरण शुल्क ही लिया जा रहा हैं । सहायक निदेशक डॉ आसिफ इकबाल ने पटना क्षेत्रीय केंद्र से संचालित सभी कोर्स के बारे में जानकारी प्रदान की ।
इधर, प्राचार्य डॉ शंकर प्रसाद शर्मा ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज स्थित अध्ययन केंद्र से छात्र छात्राएं विज्ञान वर्ग से तीन वर्षीय स्नातक के साथ ही साथ कला वर्ग वाले अंग्रेजी, समाजशास्त्र ,हिन्दी और उर्दू विषय से तीन वर्षीय स्नातक कर सकते हैं। दो वर्षीय स्नातकोत्तर स्तर पे राजनीतिक विज्ञान, ज्योतिष विज्ञान और दर्शनशास्त्र विषय में आवेदन कर सकते हैं। केन्द्र के समन्यवक डॉ अजीत कुमार राय ने बताया कि जो छात्र किसी कारणवश कही प्रवेश नहीं ले पाए है वो इग्नू में ऑनलाइन प्रवेश फार्म भर सकते है। इच्छुक छात्र आवदेन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक कर सकते हैं तथा कोई भी समस्या होने पर सरदार बल्लभ भाई पटेल कॉलेज के परीक्षा भवन में स्थित अध्ययन केंद्र, इग्नू के कार्यालय में अंकित, पंकज और आदित्य से सम्पर्क कर सकते हैं। ज्योतिष में रुचि रखने वाले छात्र दो वर्षीय स्नातकोत्तर कोर्स कर सकते हैं। जनवरी सत्र से अन्य विषयों में भी डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स को भी आरंभ किया जाएगा ।
इधर, क्षेत्रीय निदेशक से प्राप्त सूचना के आधार पर समन्यवक ने बताया कि यूजीसी के नियमनुसार रेगुलर छात्र भी इग्नू से अन्य पाठ्यक्रम में भी प्रवेश ले सकते हैं । विज्ञान वर्ग से स्नातक छात्रों को प्रयोगशाला की भी सुविधा सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज में प्राप्त होगी । अभी तक सभी विषयों में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है । इग्नू में प्रवेश के लिए मुख्यालय स्थित छात्रावासों में सभी छात्रों से सम्पर्क कर उन्हे ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा और प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।




