चित्रांश परिवार द्वारा कलम दवात के साथ साथ धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव आयोजित!

SHARE:

रिपोर्ट – बिकास कुमार!

श्री चित्रगुप्त कल्याण समिति नया बाजार में श्रद्धा उल्लास के साथ मना श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव

सहरसा

श्री चित्रगुप्त कल्याण समिति, नया बाजार के तत्वावधान में बुधवार को श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में भगवान श्री चित्रगुप्त का वार्षिक पूजनोत्सव पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रमण कुमार ने की, जबकि सचिव डॉ. अखिलेश कुमार गुड्डू ने कार्यक्रम का संचालन किया। पूजनोत्सव की संपूर्ण तैयारी समिति के समन्वयक परिमल किशोर के नेतृत्व में संपन्न हुई।
पूजनोत्सव को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में चित्रांश परिवार के सदस्यों की भीड़ उमड़ने लगी। महिला, पुरुष एवं बच्चों ने अपने आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।धार्मिक मान्यता के अनुसार, कायस्थ समाज के लोग इस अवसर पर अपने आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा के साथ कलम-दवात की भी पूजा करते हैं। साथ ही, अपने पूरे वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा भगवान के समक्ष प्रस्तुत कर आने वाले वर्ष में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्बुद्धि की प्रार्थना करते हैं।कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संरक्षक मंडल के सदस्य अर्जुन प्रसाद वर्मा, देवेंद्र कुमार मल्लिक, घनश्याम मल्लिक,गोपाल चंद्र लाल दास एवं अनिल कुमार दास के मार्गदर्शन में हुआ। आयोजन को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष इन्द्र कान्त लाल एवं कार्यालय प्रभारी जीवन कुमार वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।क्षेत्र के चित्रांश परिवारों को पूजनोत्सव में आमंत्रित करने तथा आयोजन के लिए सहयोग संग्रह करने में समिति के उपाध्यक्ष राजेश कुमार,चंदन भारती,अमित प्रकाश, संयुक्त सचिव राजेश कुमार, संदीप कुमार दास, लोकेश कुमार, संगठन मंत्री प्रभात सोनू,राजेश रंजन, पंकज कुमार, रूपेश रौशन तथा कार्यकारिणी सदस्य नीरज कुमार सिन्हा, रौशन कुमार वर्मा, प्रिंस कुमार वर्मा कुमार मनीष सहित समिति के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।पूजनोत्सव के अवसर पर समिति की महत्वाकांक्षी ‘जगत नारायण लाल स्मृति प्रोत्साहन योजना-2025’ के अंतर्गत वर्ष 2026 में 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले चित्रांश परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी एसपी, सहरसा श्री कल्याण आनंद ने चयनित छात्र-छात्राओं को समिति की ओर से पुरस्कार राशि, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा अपने परिवार एवं समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।पूरे आयोजन के दौरान उत्सव एवं उत्साह का माहौल बना रहा। पूजनोत्सव में सैकड़ों की संख्या में चित्रांश परिवार के सदस्य उपस्थित हुए। समिति की ओर से सभी आगंतुकों, अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Join us on: