रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय!
युवा कांग्रेस द्वारा आरा नगर निगम प्रशासन का पुतला दहन
आज दिनांक 09अक्टूबर 2023 को युवाकांग्रेस आरा विधानसभा के अध्यक्ष कुमार साकेत तिवारी के अध्यक्षता में आरा शहर के सफाई,जल जमाव की समस्या और नगर निगम की कुब्यवस्था के खिलाफ आरा नगरनिगम प्रशासन का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये भोजपुर कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी ने कहा कि आरा नगर निगम का चुनाव हये 9 माह बीत गये लेकिन आरा नगर निगम आज भी नरक निगम बना हुआ है बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा कि शहर की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है बरसात के बारिश में शहर का पुराना मंजर देखने को मिला,शहर के अधिकांश भाग जलमग्न है।माताओ-बहनो को बाजार,मंदिर इत्यादि जगहों पर जाने में बहुत जिल्लत का सामना करना पड़ता है।पहले की भांति इस बार भी नाले की उड़ाही में केवल खानापूर्ति किया गया।जाम की समश्या से आये दिन लोगो को परेशान होना पड़ता है।
युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ आशुतोष ठाकुर ने कहा कि अगर नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार नही हुआ तो संगठन द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
कार्यक्रम में पन्नग त्रिपाठी,आशुतोष ठाकुर,मनन सिंह,प्रमोद राय,बीरेंद्र मिश्र,राजेन्द्र ओझा,देवकुमार सिंह,रबिन्द्र तिवारी,चितरंजन सिंह मुन्ना,धनंजय सिंह,आलोक सिंह,किसन पाठक,गंगा पांडेय,आकाश सिंह,लक्षमण सिंह,मुकुल सिंह,अमित सिंह,गणेश तिवारी सहित दर्जनों युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस के नेता उपस्थित हुए।