बाढ़ -दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज, गाँव के ही युवक पर आरोप!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

– रवि शंकर अमित!

छेड़खानी एवं दुष्कर्म के मामले में बाढ़ थाने में एफआईआर दर्ज,गाँव के ही एक युवक पर लगाया गया आरोप

छेड़छाड़ तथा दुष्कर्म के मामले में बाढ़ थाना क्षेत्र के दयाचक निवासी एक महिला ने बाढ़ थाने में गाँव के ही एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बाढ़ पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार महिला बाढ़ आने के लिए गुलजारबाग स्टेशन पर ट्रेन का इंतेजार कर रही थी। तभी राकेश रौशन उर्फ राकेश नामक एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिया। महिला के चिल्लाने पर स्थानीय पुलिस जब उसकी तरफ दौड़ी तब तक वह भाग गया। आवेदन में बताया गया है कि पूर्व में जब महिला घर के आंगन में स्नान कर रही थी तो युवक ने उसका वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शारिरिक संबंध भी स्थापित किया था। बार बार उसके ऐसा करने और धमकी देने से महिला परेशान हो गयी और अंततः बाढ़ थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। आरोपी राकेश रौशन उर्फ राकेश बाढ़ दयाचक का ही निवासी बताया जाता है।

Leave a Comment

और पढ़ें