जहानाबाद- हर्षिता मिश्रा का चयन बिहार विमेंस अंडर 19 क्रिकेट टीम में!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार

जहानाबाद जिला वासियों के लिए बहुत ही खुशी का दिन है, क्यूंकि जो जहानाबाद आज से 15,20 वर्ष पूर्व नक्सलियों और उग्रवादियों के नाम से मशहूर था। आज वो जिला खेल खिलाड़ियों के नाम से मशहूर होते जा रहा है।
आज हम बात कर रहें किरण क्रिकेट एकेडमी जहानाबाद के हर्षिता मिश्रा के बारे में जिसका चयन बिहार विमेंस अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है, जिसकी उम्र तो अभी मात्र पंद्रह वर्ष ही हुआ है पर अपने मेहनत के दम पर U-19 टीम में जगह बनाने में कामयाब हुई है,सीनियर खिलाड़ी संतोष कुमार के मार्गदर्शन में मेहनत कर रही है, हर्षिता मिश्रा के बारे में बता दूं तो वह लेफ्ट आर्म पेसर गेंदबाज है जिसके अंदर बॉल को दोनों तरफ स्विंग कराने की काबिलियत है,इसके मेहनत के पीछे क्रिकेट क्षेत्र में मशहूर संतोष कुमार का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जो अपने सपने को साथ में लेकर चलने के साथ-साथ लगभग हर वैसे बच्चे जो क्रिकेट में इच्छा रखते है उनको ट्रेंड कर रहे है जिसमे एक हर्षिता मिश्रा भी है,ऐसे में आप सभी को पता होगा की क्रिकेट के क्षेत्र में बहुत सारे अभिभावक अपने बेटों को नहीं खेलने के लिए आदेश देते है पर हर्षिता मिश्रा के माता-पिता को बहुत बहुत आभार की आप इनको सपोर्ट किए और जिले से एक विमेंस खिलाड़ी जो बिहार राज्य को प्रतिनिधित्व करने का मौका प्रदान किए।
ऐसे आप सभी को बता दूं कि ये क्रिकेट की पहली खिलाड़ी है जो इस जिले की निवासी है और जहानाबाद के वीटी के प्रांगण में अवस्थित किरण क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस करके बिहार राज्य के लिए प्रतिनिधित्व कर रही है। और हर्षिता मिश्रा तो इकलौती हैं ही जो जहानाबाद के धरती पर रहकर अपने मेहनत से राज्य स्तर पर पहुंची है।उसने कहीकि
सबसे पहले मेरे तरफ से संतोष भईया को ढेर सारी बधाई जो आपने इतना मेहनत करके इस मुकाम तक पहुंचाएं है। जो आप सपना देखे है जहानाबाद के खिलाड़ियों के लिए वो जल्द ही पूरा हो और ढेर सारा यहां का खिलाड़ी राज्य और देश में नाम रौशन करे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें