जहानाबाद – दो अलग अलग स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, शामिल हुए डीएम एसपी व अन्य अधिकारी!

SHARE:

रिपोर्ट :- पंकज कुमार

जिला प्रशासन नालंदा द्वारा आज रहुई प्रखंड में दो अलग-अलग स्थलों पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहला जनसंवाद कार्यक्रम अमृत सरोवर देकपुरा अम्बा के निकट आयोजित किया गया जिसमें अम्बा,सुपासंग,पतासंग,पैठना, मोरातालाब, इतासंग भदवा, दोसुत एवं इमामगंज पंचायत के लोग शामिल हुए।वही दूसरा जनसंवाद पेसौर पंचायत के हुसैनपुर गांव में किया।जिसमे पेसौर,उतरनामा, सोनसा, सोसंदी, बरांदी,मई फरीदा पंचायत के मुखिया शामिल हुए। इसअवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में इस कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी देने तथा लोगों से योजनाओं के संबंध में फ़ीडबैक लेने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रखंड में किये गए एवं कराये जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी दिया।

बाइट।शशांक शुभंकर जिलाधिकारी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment