रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
जीवित पुत्रिका व्रत को लेकर फैल रहे तिथि भ्रम को लेकर आज बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में बाबा गरीबनाथ धाम के एक हॉल में एक विराट बैठक आयोजन करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि जीवित पुत्रिका व्रत करने वाले व्रती 5 को नहा खाएंगे और 6 को यह जीवित पुत्रिका व्रत किया जाएगा और 7 को 10 बजकर 21 मिंट के बाद पारण किया जाएगा , इस बैठक में महान पंडित, आचार्य , ज्योतिषाचार्य सहित अन्य विद्वानों ने एक मत से निर्णय लेते हुए कहा कि जब सभी पंचांग एक तिथि बता रहे है तो पंचांगों के लिखे गए तय तिथियों पर भ्रम क्यों .. बैठक में शामिल विद्वानों ने बताया कि सात तारीख के लिये यह व्रत करने का सलाह देने वाले पंडिल आचार्य अल्प ज्ञानी होने की वजह से ऐसी भ्रम फैला रहे है उनके बातों में नही आना है , बैठक में शामिल पंडित कमला पति त्रिपाठी , पंडित विनय पाठक , पंडित बैधनाथ पाठक, आचार्य सुनीता तिवारी , पण्डित हरिशंकर पाठक , सहित काफ़ी संख्या में विद्धानों व पंडितो ने एक मत से 6 तारीख को जीवित पुत्रिका व्रत करने की सभी पंचागों द्वारा लिखे गए तिथि पर सहमति जता कर 5 को नहा खाये और 6 को व्रत 7 को परणा 10. 21 के बाद करने की घोषणा की
बाइट :- पंडित कमला पति त्रिपाठी
बाइट :- पंडित विनय पाठक
बाइट :- आचार्य सुनीता तिवारी




