कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। सांप को पकडने के बाद लोगों को दिखाने के चक्कर में सपेरा को सांप ने डंस लिया और इस घटना में सपेरे की हालत गंभीर हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के महमूदगंज गांव की बतायी जाती है। जहां एक घर में सांप निकालने गए एक संपेरा महमूदगंज गांव के देवा नट का पुत्र राम कृष्ण नट ने सांप को निकाल लिया और सांप को निकालने के बाद लोगों को दिखाने लगा। इसी बीच सांप ने सपेरे को डंस लिया। सांप के डंसने के बाद सपेरा अचेत हो गया और इसके बाद लोग आनन फानन में सपेरा को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों द्वारा सपेरा का बेहतर इलाज हेत हुए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया ।




