आरा – नितीश के बाण से कुशवाहा खत्म, कुशवाहा समाज ने सीएम का पुतला जलाया!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय

आज दिनाँक 4 ,अक्टूबर 2023 को आरा में कुशवाहा समाज के लोगों ने जातीय जनगड़ना में कुशवाहा जाती को कम संख्या दिखाने को लेकर कुशवाहा समाज के लोगों ने आरा के त्रिभुआणि कोठी मोड़ पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया

कुशवाहा समाज की संख्या 1931 में 4.1 थी लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री ने2023 में हमारी जनसंख्या4.21 दिखा दिये हम नीतीश कुमार से पूछना चाहते हैं रामायण काल मे परशुराम के बाण से क्षत्रिय समाप्त हो गये क्या ऐसे हीँ कुशवाहा समाज नीतीश कुमार के बाण में समाप्त हो गये।नीतीश कुमार के इस फैसले से बिहार के कुशवाहा समाज में आक्रोश हैं नीतीश कुमार आने वाले चुनाव में बिहार के कुशवाहा समाज अपने वोट से आपकी राजनीतिक श्राद्ध करेगी

बता दे कि बिहार के243 विधानसभा में 200 विधानसभा ऐसा हैं जहाँ कुशवाहा वोटरों की संख्या25 से30 हजार हैं 63 विधानसभा ऐसा हैं जो कुशवाहा बहुल क्षेत्र हैं उसके बावजूद भी कुशवाहा समाज को एक साजिश के तहत लगभग4प्रसेन्ट दिखाया गया हैं नीतीश कुमार हमेशा कुशवाहा समाज को अपमानित करने का काम किये हैं

जदयू में कुशवाहा समाज के नेता हैं ओ केवल स्वार्थ साधना चाहतें हैं जिसको बिहार के कुशवाहा समाज ने पहचान लिया हैं।आने वाले समय मे इनलोगों को भी कुशवाहा समाज सबक सिखायेगी और नीतीश कुमार को गद्दी से उखाड़ फेंकेगी
साथ हीँ रोहित कुशवाहा ने ये मांग किये की नीतीश कुमार जातिगत जनगणना के लिस्ट को बूथ स्तर पर जारी करें।पुतला दहन में जागा कुशवाहा राजेश कुशवाहा पंकज कुशवाहा ललन कुशवाहा सतरोहन कुशवाहा दुर्गावती कुशवाहा बिनय कुशवाहा मंजीत कुशवाहा नीतीश कुशवाहा बीरेंद्र शाक्य विराट सिंह कुशवाहा गणेश कुशवाहा दीनू कुशवाहा अनूप मौर्य अभिमन्यु कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment