फिट इंडिया फ्रीडम रन 4.0 के तहत एसवीपी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज भभुआ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन 4.0 कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रिबन काटकर के कॉलेज के प्राचार्य डॉ शंकर प्रसाद शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अन्नपूर्णा गुप्ता द्वारा किया गया। उसके उपरांत एनएसएस के 50 स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम 3 किलोमीटर की दौड़ की गयी और उसके बाद पूरे कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। इसके अंतर्गत समाज को प्रेरित करने के लिए फिटनेस का डोज, एक घंटा रोज, हेल्दी बॉडी हेल्दी माइंड और अन्य फिटनेस के स्लोगनओं को बोलते हुए स्वास्थ्य के प्रति फिटनेस जागरूकता अभियान चलाया गया और कार्यक्रम में शिक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार एनएसएस स्वयंसेवकों में मुख्य रूप से अंकित कुमार ,मौसम कुमार, अजीत पटेल, सत्यम, लक्ष्मी कुमारी,युवराज ,निखिल त्रिपाठी, रेखा कुमारी ,इंद्रजीत कुमार, महाराणा प्रताप, कार्तिक पटेल, महेश कुमार मिश्रा उपस्थित रहे ।

Join us on:

Leave a Comment