ममता बनर्जी ने मनरेगा में किया हजारों करोड़ का घोटाला, कराएंगे सी बी आई जाँच – गिरीराज सिंह!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत कुमार!

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल सरकार पर मनरेगा में हजारों करोड़ घोटाले का आरोप लगाते हुए अब इसकी जांच सीबीआई से कराने की जरूरत बताई है। दरअसल बंगाल की सीएम ममता बनर्जी केंद्र सरकार पर मनरेगा की राशि का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली में कृषि भवन में दो दिन का विरोध प्रदर्शन करने वाली है। ममता के विरोध में बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक ऐसी मुख्यमंत्री हैं जो देश के अंदर अराजकता फैलाने का काम कर रही हैं। भारत सरकार में यूपीए शासन काल 18000 करोड़ मिला और भारत सरकार ने मोदी काल में 2 लाख करोड़ देने का काम किया लेकिन यह गरीबों के हक को जब लूटने लगे तब रोका गया। पश्चिम बंगाल में 25 लाख जॉब कार्ड डुप्लीकेट निकला मरे हुए लोगों के नाम पर राशि का गबन किया,
बाईट- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री

Join us on:

Leave a Comment