बेगूसराय जिले के 51 वें स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत कुमार

*बेगूसराय जिला का स्थापना दिवस के साथ मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती

बेगूसराय जिले का 51 वां स्थापना दिवस और राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी पुलिस लाइन से शुरू हुआ जिसमें डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी योगेंद्र कुमार समेत जिला प्रशासन के अधिकार स्थानीय लोग और स्कूली बच्चे शामिल हुए। पुलिस लाइन से शुरू होकर प्रभात फेरी विभिन्न राष्ट्रों से होते हुए गांधी स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुआ। दरअसल 2 अक्टूबर 1972 मुंगेर जिला से अलग कर बेगूसराय को जिला बनाया गया था। आज जिले का स्थापना दिवस और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पूरे धूमधाम से जिले भर में मनाई जा रही है। इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा प्रभात फेरी से इसकी शुरुआत की गई है फिर खेलकूद और गीत संगीत का भी आयोजन किया गया है। डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि आज गर्व की बात है कि जिले का स्थापना दिवस के साथ-साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है सभी लोग इसे उत्सव के रूप में मना रहे हैं बेगूसराय की पहचान बिहार ही नहीं पूरे देश में एक औद्योगिक जिला के रूप में है क्योंकि बेगूसराय औद्योगिक और साहित्यिक रूप से मजबूत स्थिति में है यहां रामधारी सिंह दिनकर की जन्मस्थली है, बरौनी रिफाइनरी फर्टिलाइजर सहित कई बड़े कारखाने भी बेगूसराय में है।
बाईट- रोशन कुशवाहा डीएम बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment