बेगूसराय के बरौनी में अपराधियों ने एक मजदूर की गोली मारकर हत्या की!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत कुमार!

बेगूसराय में घर के बाहर सड़क किनारे शौच के लिए निकले एक मजदूर को अपराधियो ने गोली मार कर हत्या कर दिया। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के बलुवारा गांव की है बताया जाता है कि रात करीब 2 बजे बलुवाड़ा गांव निवासी 53 वर्षीय मोहम्मद मुनाजिर अपने घर के बाहर सड़क किनारे बाथरूम जाने के लिए निकला था तभी उसे अपराधियो ने गोली मार कर हत्या कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर मृतक की पत्नी बाहर निकले तो मुनाजिर को सड़क पर गिरा देखा इसके बाद शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मुनाजिर को सदर अस्पताल बेगूसराय लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने किसी से कोई विवाद या दुश्मनी की बात से इनकार किया है। परिजनों ने बताया कि रात 2:00 बजे गोली चलने की आवाज पर मृतक की पत्नी जागी और बाहर निकली तो मुनाजिर सड़क पर गिरा हुआ पाया गया। मृतक मुनाजिर दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी का काम करता था और हाल में ही में वह वापस अपने गांव लौटा था। हत्या किसने और क्यों की है या फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना पर बरौनी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची है और परिजनों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बाईट- रबिना बानो, मृतक की पत्नी
बाइट -मोहम्मद गियास उद्दीन,मृतक का भाई
बाइट-जितेंद्र सिंह, एएसआई, 112डायल

Join us on:

Leave a Comment