:- रागिनी शर्मा !

मोकामा थाना ने दो अज्ञात शव बरामद किया है। दोनो शव में से एक 8 वर्षीय लड़का और दूसरी 6 वर्षीय लड़की की है। दोनो शव एक साथ मोकामा नगर परिषद के सूर्यनारायणी घाट पर गंगा में तैरता हुआ पाया गया है। ग्रामीणों ने जब शव को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी।

थानाध्यक्ष राजनन्दन शर्मा अपनी टीम के साथ पहुँचे और शव को कब्जे में लिया।
पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान के लिये रखा जायेगा। अगर किन्ही को बच्चे के डूबने की जानकारी हो तो मोकामा थाना से संपर्क करें।




