भाजपा द्वारा मनाया जा रहा अखिल भारतीय वृक्षारोपण पखवाड़ा!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा !

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से जन्मदिवस 6 जुलाई तक वृक्षारोपण पखवाड़ा का आयोजन किया गया है जिसमें देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है।

इस सिलसिले में संगठन जिला बाढ़ के अध्यक्ष डॉ.सियाराम सिंह, लखीसराय जिले के भाजपा प्रभारी संजय कुमार, शशि शंकर शर्मा ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश कुमार, प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी शैलेन्द्र प्रसाद, दिलीप कुमार टुनटुन, नीलेश कुमार पवन, अविनाश कुमार चंदन, कमल किशोर प्रसाद समेत कई कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शशि शंकर शर्मा ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार देश में वृक्षारोपण पखवाड़ा के तहत औषधीय पौधों और वृक्षों को लगाने पर बल दिया जा रहा है, जिससे कि वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा को कम किया जा सके।
इसलिये नीम, पीपल, बरगद और अर्जुन समेत तमाम तरह के औषधीय पौधों और वृक्षों को लगाया जा रहा है, साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओं को वृक्षों के देखभाल की भी जिम्मेदारी दी गई है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें