दसवीं कक्षा के छात्र का शव पुलिस ने किया बरामद !

SHARE:

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर।

भागलपुर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के जगलाल उच्च विद्यालय के पास मिली लाश ! परिजनों का रो रो कर बुरा हाल!

भागलपुर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के जगलाल उच्च विद्यालय कैंपस में अहले सुबह करीब 16 वर्षीय एक छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। छात्र की किसी ने हत्या की है, या मौत का कोई और कारण है ! यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। इसकी जानकारी मिलते ही ततारपुर इंस्पेक्टर व विश्वविद्यालय थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। इधर लाश मिलने की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और थोड़ी देर बाद ही वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी। आसपास के लोगों द्वारा पूछताछ करने के बाद पता चला कि मृतक छात्र यही पास के किराए के मकान में रहता था । परिजनों को इसकी सूचना दी गई ।

बताते चलें कि युवक कुंदन कुमार मैट्रिक का विद्यार्थी था और वह भागलपुर के ततारपुर थाना क्षेत्र के रिकाबगंज मोहल्ले में भाड़े के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। युवक कुंदन कुमार परिवार का इकलौता बेटा था ,हालांकि परिजनों ने बताया हम लोगों की दुश्मनी किसी से नहीं थी फिर भी इस की हत्या किसने की यह पता नहीं चल पा रहा है ,वहीं युवक कुंदन कुमार के पिता सोनू मंडल टेंपो ड्राइवर है । टेंपो चला कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करता है। कुंदन का पैतृक घर अमरपुर सलमपुर बताया जा रहा है। यहां रेकाबगंज में भाड़े के मकान में रहकर पढ़ाई किया करता था ।मौके पर परिजनों के पहुंचते ही परिजनों में गम का माहौल देखा गया। मृतक कुंदन कुमार की फुआ ने बताया बुधवार शाम 6 बजे से ही युवक घर से निकला हुआ था। देर रात जब घर वापस नहीं आया तो उसकी खोजबीन की गई पर सुबह पता चला उसकी लाश जगलाल उच्च विद्यालय कैंपस परिसर में मिली है। उनके परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें