दबंगो की दबंगई : हथियार के बल पर घर कब्जा करने की नियत से बेहरहमी से की पिटाई !

SHARE:

गया से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट :

पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से साफ किया, इनकार !इंसाफ के लिए इधर उधर भटक रहा है पीड़ित परिवार !

बिहार के गया में दबंगों ने दबंगई का नंगा नाच करते हुए घर को कब्जा करने की नियत से एक परिवार की बुरी तरह पिटाई कर दी। घटना गया जिला के फतेहपुर प्रखंड के ग्राम आईमा पंचायत नगमा गांव की है। जहां दबंगों ने एक अबला युवती को भी नहीं छोड़ा ,और उसके साथ दुष्कर्म करने की भी कोशिश की, लेकिन युवती किसी तरह से भाग निकली । दबंगो ने हरवे हथियार के साथ घर में घुसकर आधे दर्जन लोगों को लहूलुहान कर दिया। किसी के हाथ तोड़े तो किसी के सर फोड़ डाले। गलती सिर्फ इतनी सी थी, कि अपनी जमीन को दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने का परिवार वालों ने खुलकर विरोध किया था।

पीड़ित विनय कुमार सिंह ने बताया कि हम अपने घर पर थे, तब हमारे गाँव के ही रहने वाले सनोज यादव ,रामाशीष यादव,मुकेश यादव , फुटू यादव तथा करीब 20 अज्ञात लोग और थे, जो मेरे घर को कब्जा करने के लिए आये थे , और सभी लोग अपने हाथों में हथियार लिए हुए थे । जबरन हमे और मेरे परिवार को घर से बाहर निकाल कर घर कब्जा करने की कोशिश किया । जब हम इसका विरोध किये तो उनलोगो ने हथियार के बल पर हमे और हमारे परिवार के साथ बेहरहमी से मारपीट किया , और मेरी बहन के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की, लेकिन मेरी बहन किसी तरह से बच निकली और घर मे जाकर दरवाजा बंद कर ली । जिससे हमारी बहन की इज्जत बच पाई । और मेरे बहन के साथ भी बेहरहमी से मारपीट उनलोगों ने किया है । पीड़ित ने यह भी बताया कि हमे मारपीट कर बेहोशी के हालत में खेत मे फेक दिया था । जब हमे होश आया तो हम अपने अपने परिवार के साथ फतेहपुर थाना में इसकी लिखित आवेदन देने गए तो थाना पुलिस आवेदन नही लिया और डांटकर भगा दिया। उन्होंने बताया कि उनलोगों के द्वारा गोली मारने की धमकी भी दी जा रही है । इसलिए मैं पुलिस प्रसासन से सुरक्षा की मांग करता हूं ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें