रिपोर्ट:-निभास मोदी

दो पक्षों के बीच हो रहे झड़प को शांत कराने पहुंचे थे चिकित्सक!
भागलपुर जिले में इन दिनों हत्या थमने का नाम नहीं ले रहा है, ताजा मामला भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र की है जहां पर जमीन विवाद में दो पक्षों मे हो रही मारपीट में ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गोराडीह थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच पुरानी जमीन विवाद को लेकर वाद विवाद हो रहा था जिसको शांत कराने के लिए ग्रामीण चिकित्सक घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन दो पक्षों का गुस्सा इतना हद पार कर चुका था कि ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

आनन-फानन में इनकी सूचना गोराडीह थाना को दी गई ।गोराडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जिला प्रशासन पर भी सवाल उठ रहा है कि आए दिन हो रहे हैं भागलपुर में हत्या पर ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हो पाती।ठोस कार्रवाई ना होने से इन दिनों भागलपुर में अपराधी बेलगाम हो चुके है और जिला प्रशासन की खामोशी भी दिख रही है। बरहाल अब सवाल ये भी उठता है कि पुलिस आरोपियों को कब तक गिरफ्तार करेंगे , और अपराधी सलाखों के पीछे कब तक आएंगे , या फ़िर इसी तरह अपराधिक घटना से भागलपुर जूझता रहेगा




