विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी के भाई की गोली मारकर हत्या!

SHARE:

समीर कुमार झा की रिपोर्ट:

8 माह के भीतर दो भाइयों की हत्या से गांव में मचा चीत्कार!

विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व प्रत्यशी श्री नारायण सिंह की भी कर दी गई थी गोली मारकर हत्या!

शिवहर–शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री नारायण सिंह के भाई नवल किशोर सिंह की हत्या आज सुबह मुज़फ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के पुराना जीरो माइल के पास बाइक सवार अपराधियों ने कर दी।जैसे ही मृतक नवल किशोर सिंह का शव जिले के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के पैतृक गांव नयागांव पहुँचा गांव में चीत्कार शुरू हो गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं। चार भाइयों में दो भाइयों की 8 माह के भीतर हत्या हो गई है। पूर्व विधनसभा प्रत्याशी श्री नारायण सिंह की हत्या विधानसभा चुनाव के वक्त शिवहर के कोल्हू ठीकहा में अपराधियों के द्वारा कर दी गई थी।वही दूसरे भाई नवल किशोर सिंह की हत्या आज सुबह मुज़फ़्फ़रपुर में कर दी गई हैं।उनके भाई सत्यनारायण सिंह ने बताया कि पूर्व से ही मेरे घर से विवाद चल रहा हैं।मुज़फ्फरपुर स्थित घर से बाहर निकले अपराधियों के द्वारा मेरे भाई की गोली मार कर हत्या कर दी गई।उनके घर पर शुभचिंतकों की भीड़ लगी हुई हैं।वही नयागांव में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा बढ़ा दी हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें