भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट : अरविंद कुमार

नाकेबंदी के दौरान 74 किलो गांजा के साथ एक नेपाली तस्कर को किया गया है गिरफ्तार!मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 71वी वाहिनी के कमांडेंट देवानंद एवं कोरैया कैंप प्रभारी अंसल श्रीवास्तव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कारवाई में बड़ी सफलता मिली है।

गुप्त सूचना के आधार पर रात भर नाका लगा कर सहायक कमांडेंट अंसल श्रीवास्तव के द्वारा स्वयं भाग लेकर इस कार्रवाई में रात 3 बजे भारी मात्रा में 74 किलो गाजा के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम सोना लाल महतो उम्र 52 वर्ष, जो नेपाल के बारा जिले के सिमरौंगढ़ निवासी बताया जा रहा है।
वहीं सहायक कमांडेंट अंसल श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना के आधार पर मैं स्वयं पूरी रात बॉर्डर पर नाका लगाकर करीब 3:00 बजे भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए नेपाली नागरिक को 74 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में भारत नेपाल सीमा के कोरैया चौकी के प्रभारी सहायक सेनानायक अंसल श्रीवास्तव के द्वारा कई बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है, जिससे तस्करों में खलबली मच गई है तथा सीमा पर धीरे-धीरे शांति स्थापित होती जा रही है। जितनी भी कार्रवाई अभी तक हुई है उसमें सहायक सेनानायक के द्वारा स्वयं जवानों के साथ भाग लिया है। जिससे जवानों का मनोबल भी काफी ऊंचा हो चुका है ।यही कारण है कि भारत नेपाल सीमा के कोरैया चौकी के अंतर्गत जितने भी पोस्ट बनाए गए हैं उन सभी पोस्टों पर जवानों के द्वारा 24 घंटे निगरानी की जा रही है ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें