:- रागिनी शर्मा !

इंसान ना बिजली के बगैर रह सकता है ना ही बारिश के बगैर, और थोड़ी सी चूक हो जाय तो ये बिजली और बारिश मौत का भी कारण बन सकती है।
जैसा कि आज सुबह भदौर थाना क्षेत्र के अजगरा गांव में देखने को मिला। जहां 30 वर्षीय शंभु पंडित सुबह-सुबह अपना खेत देखने जा रहे थे। रास्ते पर बिजली का तार गिरा हुआ था। थोड़ी सी असावधानी के कारण शंभु पंडित करंट के चपेट में आ गए और वही छटपटाने लगे। अगल-बगल खेत में काम कर रहे लोगों की नजर पड़ी तो लोगों ने किसी तरह इनको करंट की चपेट से छुड़ाया और घर ले आया। जहां तुरंत घरेलू चिकित्सा दी गई। फिर ग्रामीणों द्वारा उसे सदर अस्पताल बाढ़ लाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । वहीं भदौर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।




