नालंदा से ऋषिकेश की रिपोर्ट

जन अधिकार पार्टी के द्वारा पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की लगातार वृद्धि के कारण बढ़ती महंगाई के खिलाफ राजगीर विधानसभा में राज्यव्यापी बैलगाड़ी एवम टमटम मार्च निकाला गया।

इस बढ़ती महंगाई के दौरान के आयोजन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बबलू यादव ने कहा कि आज सरकार डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस के दाम को बढ़ाकर गरीबों को कुचलने का काम कर रही है। आम आदमी को सरकार ने झांसा देकर अपने शासन का दुरुपयोग कर रही है। सरकार को महंगाई पर अभिलंब रोक लगाना चाहिए लेकिन रोक लगाने की जगह सरकार मनमानी कर रही है, इसलिए जन अधिकार पार्टी युवा परिषद के सदस्यों के द्वारा राजगीर विधानसभा क्षेत्र में महंगाई के विरुद्ध आक्रोश मार्च निकाला गया।वही जाप नेता मनीष यादव ने कहा कि वर्तमान समय मे महंगाई चरम सीमा पर है गरीब की थाली से दाल रोटी गायब हो चुका है, डीजल और पेट्रोल भी शतक के करीब पहुंच गया है।

उस वक्त पेट्रोल की कीमत में अगर दो रुपया 2 की वृद्धि होती तो यही बीजेपी के लोग जो आज सत्ता में बैठे है जो पिछले सरकार में महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतर कर आंदोलन करते थे। आज वही लोग सत्ता में बैठकर मलाई काटने का काम कर रहे हैं इसलिए जन अधिकार पार्टी नरेंद्र मोदी से मांग करती है कि टैक्स में कटौती कम करें और गरीबों को जेब में डाका डालना बंद करे।




